31 मई तक बढ़े लॉक डाउन की नई गाइड लाइन जारी:-
- 10 साल से कम उम्र के बच्चों के घर से निकलने पर रोक
- 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग व गर्भवती महिलाओं के निकलने पर भी रोक।
- शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक किसी के भी घर से बाहर निकलने पर रोक।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रहेगी रोक
- मेट्रो सेवाओं को इजाजत नहीं।
- हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती जारी रहेगी।
- स्कूल कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाएं भी बंद रहेंगे।
- सभी होटल और रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।
- रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की इजाजत होगी।
- रेड ग्रीन और ऑरेंज ऑन का फैसला राज्य करेंगे।
- सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे।
- धार्मिक संस्थाओं को खोलने की इजाजत भी नहीं होगी।
- सिनेमा हॉल माल, स्विमिंग पूल ,जिम पार्क भी बंद रहेंगे।
स्पोर्ट्स कंपलेक्स और स्टेडियम बिना दर्शकों के खोले जाएंगे।